जामताड़ा में महिला ने धारदार हथियार से रेता खुद का गला, कुछ दिन पहले ही बच्चे को दिया था जन्म
Tuesday, Aug 12, 2025-11:42 AM (IST)

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है, जहां एक 30 वर्षीय महिला ने धारदार हथियार से अपना गला रेत जान देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के महुलबना गांव की है। घायल महिला की पहचान चांदमुनि हांसदा के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बच्चे के साथ घर लौटी। वहीं महिला ने सोमवार को खौफनाक कदम उठाते हुई खुद की जान लेने की कोशिश की। महिला ने तेजधार हथियार से खुद का गला रेत डाला। आनन-फानन में महिला का पति उसे अस्पताल लेकर गया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।