नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, रांची में BJP ऑफिस के पास गाड़ी ने महिला व दो बच्चों को रौंदा; दर्दनाक मौत

Monday, Aug 11, 2025-08:48 AM (IST)

रांची: झारखंड के रांची में रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक महिला और दो बच्चों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

BJP ऑफिस के पास हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि हादसा हरमू रोड पर राज्य भाजपा कार्यालय के पास, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गए। अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) (कानून-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने बताया कि तेज रफ्तार ‘फॉर्च्यूनर' पहले एक छोटी कार से टकराई, फिर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके बाद तीन राहगीरों को कुचल दिया। इसके बाद यह एक अन्य मोटरसाइकिल से टकराकर रुकी। 

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पी.के. मिश्रा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘तीनों मृतक पैदल यात्री थे।'' उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static