अंग्रेजों को देश लूटने नहीं दिया तो भाजपाइयों को कैसे लूटने दे सकते हैं: राजेश ठाकुर

3/25/2024 9:54:22 AM

Ranchi: राष्ट्रीय कांग्रेस और कांग्रेस के अधीन सभी इकाइयों के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विरोध जताते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 18वीं लोकसभा के आम चुनाव की घोषणा तो हो चुकी है, देश का हर एक नागरिक इसमें भाग लेने के लिए उत्सुक है। भारत पूरी दुनिया में अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य होता है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि आप सभी को मालूम ही होगा की हाल के दिनों में किन-किन देशों में ऐसा हुआ है, तो ये सत्ताधारी दल ने एक खतरनाक खेल खेला है। इसके दूरगामी प्रभाव होंगे। हम कांग्रेसी हैं जिन्होंने अंग्रेजों को देश लूटने नहीं दिया उन्हें भगाया है तो ये भाजपाइयों को देश कैसे लूटने दे सकते हैं। इन्हें भी भगाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static