"कांग्रेस चाहती तो 50 साल पहले ही झारखंड को बना देती राज्य, लेकिन...", जामताड़ा में बोले बाबूलाल मरांडी

Wednesday, May 29, 2024-05:13 PM (IST)

जामताड़ा: झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो 55 वर्षों तक इस देश में राज किया। वे चाहते तो 50 साल पहले ही झारखंड राज्य बन गया होता, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अलग राज्य नहीं बनाया। बाबूलाल मरांडी ने ये बातें करमाटांड़ के मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में सभा को संबोधित करने के दौरान कही।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग सदैव कांग्रेस पार्टी के साथ रहे। कांग्रेस ने पहले जयपाल सिंह को अपने साथ बुलाया। फिर शिबू सोरेन को पैसा देकर के रखा और पकड़े गए तो तिहाड़ जेल भी भेजा। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं आज आप सब लोगों से यही कहता हूं झारखंड के ये लोग विरोधी रहे हैं।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य बना यानी सरकार बनते ही 3 साल के अंदर में अलग झारखंड राज्य बना और झारखंड राज्य बनने के बाद विकास का काम भी प्रारंभ हुआ।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से 370 को समाप्त किया। अयोध्या में 500 साल से संघर्ष चल रहा था राम जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बन पा रहा था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static