"अस्पताल में अगर कोई बाघ घुसा दे तो इसमें मेरी क्या गलती", ये क्या बोल गए डॉ. इरफान अंसारी
Friday, Nov 28, 2025-11:34 AM (IST)
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के SNMMCH में सियार घुस जाने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अपनी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पताल में बाघ अगर कोई घुसा दे तो इसकी जवाबदेही मेरी नहीं है।
"अब अस्पताल में बाघ घुसा दीजिएगा तो मेरी क्या गलती है"
डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि न इसमें मेरी गलती और न ही डॉक्टर की गलती है। शहर में बाघ आ जाता है, गांव के अस्पताल में सांप-चूहा निकलता है, इसमें डॉक्टर क्या कर सकता है? अब अस्पताल में बाघ घुसा दीजिएगा तो मेरी गलती है क्या? वहीं, मंत्री का यह बयान तेजी से चर्चा में है। बता दें कि धनबाद के SNMMCH के सर्जिकल वार्ड में 19 नवंबर की देर रात सियार घुस जाने से हड़कंप मच गया था।
वार्ड बॉय ने जब सियार को अंदर आते देखा, तो उसने मरीजों से लाइट जलाने को कहा। जैसे ही रोशनी हुई, सियार तेजी से भाग निकला। गनीमत रही कि सियार ने किसी पर हमला नहीं किया।

