मेरे को Washroom जाना है, अंकल इसे संभालना...बुजुर्ग को बच्ची पकड़ाकर अस्पताल से फुर्र हुई महिला; Hospital में मचा हड़कंप

Thursday, Nov 27, 2025-06:13 PM (IST)

झारखंड डेस्क: ग्वालियर के कमला राजा महिला एवं बाल चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात महिला अस्पताल में मौजूद एक बुजुर्ग के हाथ में एक माह का नवजात बच्ची थमाकर फरार हो गई।

काफी देर होने के बाद महिला नहीं लौटी
बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला ने एक बुजुर्ग विपिन बिहारी सेन (दतिया निवासी) से कहा कि अंकल जरा इसे संभालना, मैं वॉशरूम होकर आई, लेकिन काफी देर होने के बाद महिला नहीं लौटी। बुजुर्ग ने करीब एक घंटे तक पूरे अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन महिला कहीं नहीं मिली। बुजुर्ग घटना की जानकारी अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ को दी।

CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला की तलाश शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने सूचना पुलिस को थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया है और CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static