हेमंत सोरेन की ओर से DC रांची एवं पुलिस अधीक्षक ने डॉ. करमा उरांव के पार्थिव शरीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Monday, May 15, 2023-04:33 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने डॉ. करमा उरांव के न्यू मोरहाबादी आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि मुख्यमंत्री सोरेन दिल्ली प्रवास पर हैं।
डॉ. उरांव के निधन की दु:खद खबर सुनते ही मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना में कहां है कि 'महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ. करमा उरांव के निधन का दु:खद समाचार मिला।
बता दें कि डॉ. करमा उरांव जी से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।