CM हेमंत सोरेन ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना भी की ।। Akhilesh Yadav Birthday
Tuesday, Jul 01, 2025-12:06 PM (IST)

Akhilesh Yadav Birthday: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई Akhilesh Yadav जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
बता दें कि सपा प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव को 52 साल के हो गए हैं। उनका जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं।