अभी भी गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं शिबू सोरेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाना हालचाल

Thursday, Jun 26, 2025-04:39 PM (IST)

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी गुरुवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन का हालचाल जाना।

PunjabKesari

बता दें कि शिबू सोरेन कुछ दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे रांची से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिबू सोरेन हाल जानने अस्पताल पहुंचीं।

PunjabKesari

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। चिकित्सकों का कहना है कि अगली 3 से 4 दिनों तक इंतजार करना होगा, उसके बाद ही शिबू सोरेन की स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static