अगले 2-3 महीनों में अपने कर्मों से गिर जाएगी हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

10/31/2020 12:55:58 PM

दुमकाः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दावा किया कि अगले दो महीने के भीतर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार अपने कर्मो से गिर जाएगी।

प्रकाश शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने दस महीने के कार्यकाल में दुमका सहित झारखंड का विकास किया होता तो आज उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को दुमका में वोट के लिए दर-दर घूमने की जरूरत नहीं होती। जनता उन्हें खुद वोट देती। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा हेमंत सोरेन सरकार दस महीने में एक सेंटीमीटर सड़क तक का निर्माण नहीं कर पाई।

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां की सरकार अपने दस महीने के कार्यकाल में अपने बजट का 20 फीसदी भी राशि भी खर्च नहीं कर पाई है। केंद्र सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए कोविड-19 के लिए राज्य को पीपीई किट आदि की खरीद के लिए भेजे गए जिसे बंदरबांट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाकामी के कारण झारखंड में केंद्र की योजनाएं भी जमीन पर नहीं उतर रही है।

प्रकाश ने कहा कि दुमका एवं बेरमो उप चुनाव में निश्चित हार से संवैधानिक पद पर बैठे और अहिंसा की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री अब हिंसा की बात करने लगे हैं। संविधान की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री के हिंसा की बात करने से जनता समझ समझ रही है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने हेमंत सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाना सरासर आदिवासी का विरोध है जिसे आदिवासी समाज कभी सहन नहीं करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static