गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

1/26/2021 11:39:08 AM

 

रांचीः झारखंड में की आज गणतंत्र दिवस के मौके पर मोहराबादी मैदान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया और साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया। वहीं कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम छोटा ही रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि योद्धाओं के सहयोग से कोरोना का संक्रमण जो पूरे देश सहित राज्य में फैला हुआ था उसका प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। इसको देखते हुए अब जेपीएसी की सभी परीक्षाएं कैलेेडर के अनुसार करवाई जाएंगी। मुर्मू ने आगे कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत सजग है। इसके लिए उन्होंने 181 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसको डायल करते ही तुरंत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
PunjabKesari
इस मौके पर विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकी भी निकाली गयी। इन झांकियों के माध्यम से विभिन्न विभागों ने अपनी उपलब्धियों और राज्य की गौरवमय तस्वीर पेश की। झांकियों में सूचना जनसंपर्क विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार मिला। इस झांकी के माध्यम से परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के योगदान को दिखाया गया था। दूसरा पुरस्कार पेयजल स्वच्छता विभाग की झांकी को मिला। इसमें जल जीवन मिशन योजना को दिखाया गया। तीसरा पुरस्कार परिवहन विभाग की झांकी को मिला, जिसमें सड़क दुर्घटना से बचाव का संदेश दिया गया था।

बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई खास सतकर्ता बरती गई। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की झांकी निकाली गई। इससे पहले, गणतंत्र दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करने के पहले राज्यपाल ने रांची के बूटी मोड़ के निकट स्थित वॉर मेमोरियल पहुंच कर शहीदों को नमन किया। राज्यपाल ने शहीद बेदी स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static