JAC 12th Result 2024: जारी हो गया झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

4/30/2024 12:08:17 PM

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी मंगलवार, 30 अप्रैल को घोषित हो गया है। बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए हैं।

औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर झारखंड बोर्ड इंटर के परिणाम को छात्र-छात्राएं एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर एक्टिव 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि जो मार्कशीट आप ऑनलाइन डाउनलोड करेंगे वे ओरिजिनल मार्कशीट नहीं होगी। ओरिजिनल मार्कशीट आपको कुछ दिन बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक दूसरी शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करीब 4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 94 हजार 433 स्टूडेंट्स ने साइंस स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा दी थी, कॉमर्स स्ट्रीम में 25 हजार 907 स्टूडेंट्स और 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थियों ने आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static