JAC 10th Results 2024: आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

4/19/2024 9:27:47 AM

Ranchi: आज यानी शुक्रवार को झारखंड बोर्ड दसवीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित होगा। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए JAC द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज सुबह 11.30 बजे किया जाएगा। परिणाम जैक ऑडिटोरियम में रिलीज होंगे।

जैक द्वारा निर्धारित तारीख व समय पर औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम jac.jharkhand.gov.in/jac पर देख सकेंगे। इसके लिए लिंक को इसी पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर को भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि इस साल करीब 4,21,678 स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड दसवीं की परीक्षा दी है। परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गईं थी।

बता दें कि पिछले साल (साल 2023) झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 03 अप्रैल तक और 12वीं बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 05 अप्रैल तक हुई थी, जबकि रिजल्ट 23 मई (12वीं आर्ट्स और कॉमर्स को छोड़कर) को जारी किया गया था। 10वीं क्लास में 95.38 प्रतिशत स्टूडेंट्स और 12वीं साइंस में 81.45 प्रतिशत, आर्ट्स में 95.97% और 88.60% छात्र पास हुए थे। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 2023 की परीक्षा में में जमशेदपुर की श्रेया सोनगिरी टॉपर बनी थीं, जबकि 12वीं में रामगढ़ की दिव्या कुमारी ने टॉप किया था। रिजल्‍ट में लड़कियों का दबदबा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static