ऑपरेशन के दौरान डाॅक्टर ने महिला का काटा आंत, गंभीर हालत होने पर Ranchi के अस्पताल में किया रेफर; फिर...

Friday, Oct 24, 2025-04:31 PM (IST)

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत कट गया और जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से जपला- छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय कलावती देवी पति रामचंद्र बैठा के रूप में हुई है। महिला बिहार के रोहतास के इंद्रपुरी के जयनगरा की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि 14 अक्टूबर को हुसैनाबाद के आर्यन हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन हुआ था। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे रांची रेफर कर दिया गया था। काफी पैसा लगाने के बाद भी वह नहीं बची।

परिजनों का आरोप है कि आर्यन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के क्रम में महिला का आंत काट दिया गया। परिजन प्रशासन से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान हुसैनाबाद क्षेत्र में निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से 2 मरीजों की


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static