Jharkhand News: बेघर और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए आगे आया Ranchi नगर निगम, फुटपाथों पर रहने वालों को पहुंचाया जा रहा आश्रय
Thursday, Dec 04, 2025-06:28 PM (IST)
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में लगातार बढ़ती ठंड के बीच बेघर और जरूरतमंदों के लिए रांची नगर निगम के द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शहर में कुल 10 आश्रय गृह संचालित हैं, जिनमें से एक केवल महिलाओं के लिए विशेष रूप से रखा गया है।
रांची में अभी तक आश्रय गृहों में 157 पुरुष और 49 महिलाएं रुकने आई हैं। नगर निगम ने सभी आश्रय गृहों को पूरी क्षमता के साथ तैयार रखा है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था भी बनाएगी। इन केंद्रों में नए कंबल, गर्म कपड़े, सफाई, गर्म पानी और पर्याप्त रोशनी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि ठंड से राहत मिल सके। इसके अलावा, नगर निगम की टीमें सक्रिय तौर पर रात्रि में शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर रही हैं।
नगर निगम की टीमें सड़क किनारे सो रहे लोगों को आश्रय गृहों तक पहुंचा रही हैं, जहां उन्हें खाने-पीने और ठंड से बचने की अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस तरह रांची नगर निगम ठंड में फंसे कमजोर वर्ग की मदद के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

