भगवान कहे जाने वाला डॉक्टर बना हैवान! बच्चे के इलाज के बहाने महिला के साथ किया रेप, बोला- किसी को...

Monday, Dec 08, 2025-04:09 PM (IST)

Palamu News: झारखंड के पलामू से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के साथ दुष्कर्म 
मामला जिले के छतरपुर का है। यहां एक डॉक्टर पर बच्चे के इलाज के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर महिला हुटुगगदाग गांव में स्थित संजय कुमार के क्लिनिक में इलाज कराने गई थी। इस दौरान संजय कुमार ने बच्चे को सर्दी की शिकायत बताते हुए कहा कि मशीन से भाप देना पड़ेगा। संजय कुमार ने महिला को क्लिनिक के बगल के घर में बुलाया और कहा कि मशीन वहीं रखी है। अंदर ले जाकर संजय कुमार ने दरवाजा बंद कर लिया और पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इतना ही नहीं किसी को कुछ न बताने की भी धमकी भी दी। वहीं, घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static