Dumka Gangrape: स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में CID ने लिया संज्ञान, घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण

3/4/2024 4:36:15 PM

Dumka: झारखंड के दुमका जिले में स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप किया गया। वहीं, इस मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। दरअसल, बीते रविवार को रांची से सीआईडी के सहायक निदेशक संतोष सुधाकर के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पहुंची। जिस जगह पर महिला व उसके पति रुके थे, टीम ने वहां का जायजा लिया। टीम ने स्थानीय पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

जानकारी के मुताबिक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कपड़ा, हेलमेट का टुकड़ा, झाड़ियों में पड़ी स्पेनिश महिला की घड़ी, हेलमेट में लगने वाली फ्लड लाइट को बरामद किया। एफएसएल के विशेषज्ञों की टीम ने नमूने और सबूत एकत्र किए। जामताड़ा से पहुंचे नीतीश बड़ाइक ने पंचनामा तैयार किया। स्पेशल ब्रांच के डीएसपी प्लेयर किस्कू भी बीते रविवार को मौके पर पहुंचे और जांच की समीक्षा की।

स्पेनिश महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद बीते रविवार को मुंबई में रहने वाली पीड़िता की 2 महिला मित्र व एक युवक दुमका पहुंचे। दोनों सबसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए और हर एंगल से पूरे अस्पताल की तस्वीरें कैद की। दोनों ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ए. पूर्ति से मुलाकात की और पीड़िता के इलाज की जानकारी ली। अधीक्षक ने उन्हें बताया कि महिला का इलाज बेहतर ढंग से हुआ है और ठीक होने के बाद चली गई है। इसके बाद दोनों ने परिसदन में जाकर पीड़िता से मुलाकात की।

बता दें कि मामला जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। यहां स्पेन की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति भी था। विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर वह भारत आए हुए थे। अन्य राज्यों में घूमने के बाद ये दोनों झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर भागलपुर की ओर जा रहे थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। इस दौरान कुछ युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की और उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static