आज Dumka आ रही हैं सीता सोरेन, 5 या 6 अप्रैल को करेंगी Ramgarh प्रखंड का दौरा

4/3/2024 11:18:15 AM

Dumka: सीता सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद और भाजपा द्वारा दुमका लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार आज दुमका आ रही है। सीता सोरेन के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

बताया जा रहा है कि जामा एवं रामगढ़ प्रखंड के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता सीता सोरेन के संपर्क में हैं। सीता सोरेन के दुमका आने के बाद उनसे मिलने के पश्चात यह सभी कार्यकर्ता भी भाजपा में योगदान कर सकते हैं। सीता सोरेन के दुमका आगमन को लेकर बीते मंगलवार को रांची में भाजपा की एक बैठक भी की गई है, जिसमें सीता सोरेन के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीता सोरेन के दुमका आने पर जामा एवं रामगढ़ के कई झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ गोपनीय बैठक भी करेगी। वहीं, भाजपा के दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन 5 या 6 अप्रैल को रामगढ़ प्रखंड का दौरा कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static