दर्दनाकः घरेलू विवाद के चलते सास ने की 22 वर्षीय बहू की कुल्हाड़ी से काट हत्या

9/13/2021 5:47:23 PM

जमशेदपुरः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 22 वर्षीय एक महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भवानी लायेक का रविवार को एक छोटे से घरेलू मुद्दे पर अपनी सास गीता लाोक के साथ विवाद हो गया। विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और गुस्से में आकर उसकी सास ने कुल्हाड़ी उठाई और भवानी को मारा। उन्होंने बताया कि भवानी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चंदिल) संजय सिंह ने बताया कि झावरी गांव की गीता लायेक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। घटना के वक्त पीड़िता का पति दीनबंधु लायेक काम पर गया हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static