प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- पहले लुटती है, फिर देती है

5/26/2022 2:55:20 PM

 

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और धर्म की राजनीति करते हुए लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

राजेश ठाकुर ने कहा समाज में विभाजन का बीज बो कर तुष्टीकरण की राजनीति को आधार बनाकर भाजपा चुनावी जगह तलाश रही है, क्योंकि अब जो हालात है उस में रोजगार, विकास, शिक्षा, कृषि जैसे मुद्दे नहीं रह गए। उन्होंने कहा नमाज, अजान बुलडोजर और लाउडस्पीकर जैसी बातें कर नफरत फैलाकर आस्था की चासनी चटा कर देश को गुमराह किया जा रहा है। ताकि महंगाई, बेरोजगारी की बात लोगों तक ना पहुंच सके। उन्होंने कहा देश के लोगों के लिए यह बड़ी चुनौती है। देश में अमिर अमिर और गरीब गरीब हो रहे हैं। क्या देश ऐसे तरक्की कर सकता है या भविष्य का निर्माण हो सकता है। देश मे असमानता बढ़ा है। 26 को सभी जिलों मे केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया जायगा।

डॉलर मोदी के उम्र से 10 साल आगे निकल गया। अर्थव्यवस्था मे केंद्र सरकार पूरी तरह से फैल हो गयी। झारखंड मे जिस तरह से पैसे मिल रहे है लगता है झारखंड के लोगों को 15 लाख रुपए मिलेंगे। मोदी सरकार पहले लुटती है फिर देती है। देश के हर नागरिक पर आज लाख रुपए का कर्जा है। प्रधान मंत्री को बताना चाहिए कि चीन हमारे कितने क्षेत्र मे घुसपैठ कर रही है। राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेन्स करती है। कभी भी आदिवासी के लिए पीडितो के लिए शोषित के लिए नहीं करती है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन क्या सिर्फ गैर भाजपा शासित प्रदेशो में ही भ्रष्टाचार है। जांच एजेंसियों से पहले भाजपा के नेता को पता चल जाता है। भाजपा देश को खोखला कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static