"आखिर कल्पना सोरेन से BJP डरी हुई क्यों है", कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का सवाल

4/19/2024 5:33:39 PM

रांची: झारखंड के गांडेय विधानसभा के उपचुनाव होने में अब कुछ दिन बच गया है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी जंग के मैदान में उतरने जा रही है।

इसी को लेकर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन का रवैया है कि राज्य में घोटाला कर जेल में भेजने का काम किया जा रहा है। आज भी झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को कठपुतली के तरह नचाया जा रहा है। आने वाले समय में उन्हें सत्ता से हटा कर कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

वहीं इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एम तौसीफ ने कहा कि आखिर कल्पना सोरेन से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई क्यों है। गांडेय विधानसभा में एकतरफा चुनाव होगा और प्रचंड बहुमत के साथ कल्पना सोरेन सत्ता पर आएगी। चंपई सोरेन इस राज्य के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रहें हैं और उन्हें सभी के सहमति के साथ मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसमें गलत भावना लाने की बात नहीं की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static