कांग्रेस ने असम के पूर्व CM के निधन पर जताया शोक, कहा- पार्टी के मजबूत स्तंभ थे गोगोई

11/24/2020 1:02:41 PM

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने सोमवार को कहा कि तरुण गोगोई के निधन की खबर से मन दुखित है। वे पूर्वोत्तर सहित देश के कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ थे।

इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें। डॉ. उरांव ने कहा कि तरुण गोगोई पूरे दक्षिण पूर्व भारत में सर्वमान्य नेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन असम के लोगों की सेवा और सब के बीच प्रेमभाव, देशभक्ति स्थापित करने में अपना सारा जीवन न्योछावर कर दिया।

वहीं, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि तरुण गोगोई के निधन के समाचार से व्यक्तिगत रूप से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। दक्षिण पूर्व भारत के एक मजबूत एवं कद्दावर कांग्रेस नेता का अंत हो गया, जिसकी कमी हमेशा खलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static