दस महीने के बाद 12 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

1/10/2021 6:56:56 PM

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से दस महीने के बाद 12 जनवरी से एक बार फिर सदस्यता अभियान की शुरूआत की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने रविवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव 12 जनवरी को रामगढ़ में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

कोरोना संक्रमण के फैलाव के पहले राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों में रांची, बोकारो, चाईबासा, गुमला,चतरा व देवघर में कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के खतरों के कारण सदस्यता अभियान को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष चले अभियान के दौरान 5.5 लाख सदस्य बनाए गए थे और इस बार 15 लाख सदस्य बनाने की योजना है।

पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता-कार्यकर्त्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को सशक्त बनाने का यह सबसे उत्तम माध्यम है और कोशिश होगी कि बूथ स्तर तक शिविर लगाकर कांग्रेस की विचारधारा के साथ समाज के हर वर्ग को खासकर युवाओं को जोड़ा जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static