मधुपुर उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के घटक दलों ने बनाई कोआडिर्नेशन कमेटी

4/3/2021 3:48:50 PM

रांचीः झारखंड में मधुपुर विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में उनके आवास पर यहां सभी गठबंधन दलों, समर्थक दलों एवं समान विचारधारा वाले दलों की बैठक आयोजित की गई।

झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने शुक्रवार यहां बताया कि इस बैठक में झामुमो महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए रणनीति बनाई गई और इसके तहत गठबंधन दल एवं सहयोगी दलों की एक कोऑडिर्नेशन कमिटी बनाई गई। यह कमेटी पूरे उप चुनाव के दौरान क्षेत्र में सजग रह कर महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार का निर्देशन करेंगे।

कमेटी में कांग्रेस से बन्ना गुप्ता, राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अभय सिंह, रंजन कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से महेंद्र पाठक, अजय सिंह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से गोपिकान्त बक्शी, प्रकाश विप्लव, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेलिनवादी) से जनार्दन प्रसाद, शुभेंदु सेन, झामुमो से विनोद कुमार पाण्डेय एवं सुप्रियो भट्टाचार्य शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static