गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन ने फिर किया नामांकन, 20 मई को होगी वोटिंग

5/2/2024 1:52:34 PM

Giridih: गिरिडीह में गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए बीते बुधवार को एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने नामांकन किया।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BJP प्रत्याशी संजय सेठ आज करेंगे नामांकन, उत्तराखंड के CM रहेंगे मौजूद

कल्पना सोरेन गिरिडीह समाहरणालय में जिला आपूर्ति अधिकारी सह गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष 2 सेट में नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। झामुमो नेता सरफराज और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदीप वर्मा 14 मार्च को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए।

ये भी पढ़ें: अमित शाह के फेक वीडियो मामले में 'X' की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कांग्रेस के एक्स हैंडल पर लगाई रोक

इससे पहले 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था, 'जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static