"बिना मेहनत किए गांडेय की प्रत्याशी बनकर लड़ रही हैं उपचुनाव", सीता सोरेन का कल्पना सोरेन पर हमला

Saturday, May 18, 2024-06:30 PM (IST)

गिरिडीह: सीता सोरेन ने कल्पना सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं और इधर गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन घड़ियाली आंसू बहाकर यहां की जनता को बरगला रही हैं। ये बातें सीता सोरेन ने बीते शुक्रवार को बुधुडीह में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कही।

"झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है"
इस दौरान सीता सोरेन ने कहा कि बिना मेहनत किए कल्पना सोरेन गांडेय की प्रत्याशी बनकर उप चुनाव लड़ रही हैं। सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में अबुआ आवास में लूट मची हुई है। झारखंड के मजदूर दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं और राज्य में सरकार लूट-खसोट की सरकार बन कर रह गई है।

"नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरे देश में विकास की गंगा बहा रही है"
सीता सोरेन ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरे देश में विकास की गंगा बहा रही है। केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार विकास को लेकर गंभीर हैं। वहीं, सीता सोरेन ने लोगों से कोडरमा लोस प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को सहयोग करने की अपील की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static