CM हेमंत ने बरहेट से दाखिल किया नामांकन, बोले- हमें वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है

Thursday, Oct 24, 2024-05:49 PM (IST)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी गुरुवार को बरहेट से अपना नामांकन दाखिल किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने पर्चा दाखिल करने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari

सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, फूलो-झानो, चांद-भैरव की क्रांतिकारी भूमि बरहेट विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल करने का परम सौभाग्य मिला। सीएम हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, ''वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों का झारखंड हमें बनाना है। आप और हम सब मिलकर झारखंड रूपी पेड़ की जड़ों को सींच कर इसे विराट बनाएंगे। झारखंड विरोधियों और षड्यंत्रकारियों के सामने न मैं कभी झुका हूं, न झारखंड को कभी झुकने दूंगा।'' वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। गुरुवार को कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे।

PunjabKesari

उधर, दुमका विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बसंत सोरेन ने भी नामांकन पर्चा भरा। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें, 2019 के विधानसभा चुनाव में बसंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static