झारखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, CM हेमंत ने फूंका रावण का पुतला; राज्यवासियों को दिया ये संदेश

Sunday, Oct 13, 2024-10:35 AM (IST)

रांची: झारखंड में बीते शनिवार को विजयादशमी का पर्व परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया गया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हर वर्ष यह अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन शारदीय नवरात्रि का समापन भी हो जाता है।

विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रांची समेत 8 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा, हुंडरू मैदान, नामकुम के सिदरौल, टाटीसिल्वे मैदान, शालीमार मैदान एचइसी, झखड़ाटांड़ व महादेव टंगरा में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। पंजाबी-हिंदू बिरादरी ने मोरहाबादी मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाग लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने बटन दबाकर 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला फूंक कर कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इससे पहले मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान श्री राम, माता जानकी सीता, लक्ष्मण और हनुमान को तिलक लगाने के बाद उनकी आरती उतारी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है। हम आज इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं । एक -दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं। इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए मनाते आ रहे हैं कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। आज हर वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद हैं। । हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ें। वहीं, मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी  के अध्यक्ष सुधीर उग्गल एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष रणदीप आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static