VIDEO: दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया भाग, बोले- यही परंपरा, संस्कृति, सभ्यता

Friday, Oct 03, 2025-05:15 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते गुरुवार को 'विजयादशमी' के पावन अवसर पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static