सी.डी.सिंह, शिव कुमार पांडे और अशोक भट्टाचार्य 36वीं नेशनल गेम्स एथलेटिक्स में बने तकनीकी पदाधिकारी

Monday, Sep 26, 2022-04:19 PM (IST)

रांचीः गुजरात के आई.आई.टी गाँधी नगर ग्राउंड में 30 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक आयोजित 36वीं नेशनल गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए झारखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से सी. डी. सिंह, लेवल वन एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार पांडे एवम अशोक भट्टाचार्य झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलेटिक्स स्पर्धा के तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व का निर्वहन करने के लिए 28 सितंबर को रांची से गाँधी नगर के लिए रवाना होंगे।

इनके चयन पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक ने आज उन्हें बधाई दी है और कहा है कि अब झारखंड के लिए गौरव की बात है। इसके अलावा झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष झा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, वर्लड एथलेटिक्स लेवल 2 कोच योगेश यादव, आशु भाटिया, जिला संघ के पदाधिकारी जी नारायण, आर पी गुप्ता, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, संजय त्रिपाठी,आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, प्रभात रंजन तिवारी, राकेश सिंह, अजय नायक, रणवीर सिंह, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, शशांक भूषण सिंह, नीरज राय, राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने भी बधाई दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static