Bollywood सिंगर Shilpa Rao की दिलकश आवाज ने लूटी महफिल, कल्पना सोरेन ने भी मिलाए सुर; तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मैदान

Monday, Nov 17, 2025-12:45 PM (IST)

Jharkhand News: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव ने मोरहाबादी मैदान में लाइव शो किया। उनके लाइव शो में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस दौरान कल्पना सोरेन ने भी शिल्पा राव के साथ सुर मिलाए।

PunjabKesari

कल्पना सोरेन ने भी शिल्पा के साथ सुर मिलाए
बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव झारखंड की रहने वाली है। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने उनकी उपस्थिति का स्वागत जोरदार तालियों और उत्साह के साथ किया। स्टेज पर आते ही शिल्पा राव ने रांची वासियों का अभिवादन किया और कहा कि झारखंड की धरती पर आकर वह हमेशा खुद को विशेष ऊर्जा से भरा महसूस करती हैं। इस दौरान शिल्पा ने कई सुपरहिट गाने गाए। उनकी प्रस्तुति में जोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब उन्होंने मंच पर विधायक कल्पना सोरेन को आमंत्रित किया।

PunjabKesari

शिल्पा राव के गीतों की लय और माहौल ऐसा था कि कल्पना सोरेन खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने मंच पर जाकर बॉलीवुड गीतों पर शिल्पा राव का साथ दिया। कल्पना सोरेन ने भी शिल्पा के साथ सुर मिलाए। यह दृश्य दर्शकों के लिए यादगार बन गया। समारोह में केवल आधुनिक संगीत ही नहीं, बल्कि झारखंडी लोकसंगीत और लोक नृत्य की छटा भी बिखरी।

PunjabKesari

दर्शकों ने कहा कि यह क्षण स्थापना दिवस समारोह के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया। एक और बॉलीवुड की जानी-मानी आवाज मंच पर थी, वहीं दूसरी ओर राज्य की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जनता के बीच खड़ी होकर कला और संस्कृति के उत्सव को और खास बना रही थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static