रांची में एक घर से बरामद हुआ 40 वर्षीय युवक का शव

Monday, Nov 23, 2020-12:22 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक मकान से रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सुखदेवनगर इलाके में स्थित एक मकान से शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 40 साल के सुधीर कुमार मिश्रा के रूप में की गई है जो मूल रूप से पटना का रहने वाला था।

सूत्रों ने बताया कि रांची जिला परिवहन कार्यालय में सुधीर ड्राइविंग लाइसेंस सेक्शन में काम करता था और यहां अकेले किराए के कमरे में रह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत तीन-चार दिन पहले हुई है।

कमरे से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सुधीर की मौत की खबर पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static