दूसरे युवक के साथ देखा तो बौखलाया प्रेमी....18 वर्षीय प्रेमिका की कर दी हत्या, नदी किनारे दफनाया शव

Monday, Jul 06, 2026-05:25 PM (IST)

Jharkhand Crime: झारखंड में एक व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को यहां कांची नदी के किनारे दफना दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की को किसी अन्य व्यक्ति के साथ देखा था, जिससे उसे संदेह हुआ कि वह उसे धोखा दे रही है। 

23 जून को बरामद हुआ शव 
पुलिस ने बताया कि यह घटना 17 जून को हुई थी, जबकि मृतका हिस्सी कुमारी का शव 23 जून को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन मुंडा (18) को पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया। रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के पास से हिस्सी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 12 जून को उसने अपनी प्रेमिका हिस्सी को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा था। इसके बाद 17 जून को उसने हिस्सी को नदी किनारे बुलाया, जहां उनके बीच बहस हो गई।  

आरोपी ने बताया कि बहस के दौरान हिस्सी ने उसके साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे गुस्से में आकर आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी किनारे छह फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static