Blood Moon: रांची में भी दिखा 'लाल चंद्रमा' का अद्भुत नजारा, लोगों ने सालों बाद किया ब्लड मून का दीदार

Monday, Sep 08, 2025-11:12 AM (IST)

Ranchi News: इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण समाप्त हो गया है। इसे भारत के कई शहरों में देखा गया। वहीं, झारखंड के रांची में भी चंद्रग्रहण का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक रांची के लोगों ने अलग- अलग रूपों में चांद का दीदार किया। ग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात 1:26 बजे तक रहा। इस दौरान चंद्रग्रहण साफ नजर आया। चांद का एक बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया में छिप गया, जिससे वह आधा चमकीला, धुंधला और लाल-भूरा दिखाई दिया। शुरुआती चरण में चांद हल्का- हल्का धुंधला दिख रहा था, लेकिन जैसे-जैसे ग्रहण अपने चरम पर पहुंचा, चांद का निचला हिस्सा गहरा लाल-भूरा हो गया। यह चंद्रग्रहण एशिया के साथ-साथ यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में भी दिखाई दिया। यह इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण था जो कि लगभग 82 मिनट तक पूर्ण ब्लड मून भी साफ नज़र आया।

बता दें कि भारतीय समयानुसार, रात 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू हुआ था जो कि रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हुआ। यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारत के साथ-साथ पूरे एशिया, अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भी देखा गया। देश के अलग-अलग हिस्सों से चंद्रग्रहण देखे जाने की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। वहीं, अब 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static