दुमका एवं बेरमो उप चुनाव में भाजपा की जीत तय: प्रदेश उपाध्यक्ष

10/3/2020 4:36:48 PM

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील सिंह ने राज्य के दुमका और बेरमो उप चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकास विरोधी हेमंत सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है।

सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद कहा कि दुमका एवं बेरमो उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार चयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत किया गया है। पार्टी के ये नेता उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेंगे। सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता हेमंत सरकार के कारनामो से तंग आ चुकी है।

भाजपा के कार्यकर्ता वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करेंगे। यह सरकार विकास विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी भाजपा ने दोनों सीटों पर विजयी प्राप्त की है और उप चुनाव में पार्टी की जीत तय है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय समेत अन्य नेता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static