14 की 14 सीटों पर INDIA गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और जीत भी हासिल करेगा: गुलाम अहमद मीर

5/5/2024 11:23:45 AM

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने संवाददाता सम्मेलन कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 चरण का चुनाव कंप्लीट हो गया है। तीसरा चरण आ रहा है। झारखंड में चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव शुरू होगा।

ये भी पढें: पलामू में PM मोदी ने जाते-जाते दिया मतदान बढ़ाने और चुनाव जीतने का मंत्र

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमारे स्टार प्रचारक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा करने के लिए 7 मई को रांची पहुंचेंगे। लोहरदगा और खूंटी 2 लोकसभा सीटों को लेकर गुमला के सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं चाईबासा में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के 14 की 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और जीत भी हासिल करेगा।

ये भी पढें: देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे हैं: गुलाम अहमद मीर

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 2 दिनों से झारखंड में थे। 10 साल में क्या कुछ किया वह सब चीजों की कोई भी चर्चा देश के प्रधानमंत्री को करना चाहिए। 10 साल में उन्होंने क्या किया इसकी उन्होंने चर्चा नहीं की। राहुल गांधी को शहजादा कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वह शहीजादे है। वे उस परिवार से आते हैं जिस परिवार के लोगों ने आजादी से पहले कितनी कुर्बानियां दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static