झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, कई मामलों में वांछित नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Saturday, Sep 23, 2023-02:31 PM (IST)

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में कई मामलों में वांछित एक नक्सली ने बीते शुक्रवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सली की पहचान कमलेश सिंह उर्फ मुकेश के तौर पर की गयी है और वह प्रतिबंधित झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का स्वयंभू सब-जोनल कमांडर था। वह 2008 में भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ था और इसके 2 साल बाद वह जेजेएमपी से जुड़ गया था। एसपी ने कहा कि सिंह विभिन्न थानों में कई मामलों में वांछित था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static