झारखंड में एक और चोरी की घटना: बेखौफ चोरों ने Guard के बांधे हाथ और पैर, फिर उड़ाए लाखों रुपए के गहने

Friday, Nov 28, 2025-01:44 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में हर रोज चोरी को घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला रांची का है।

बताया जा रहा है कि यहां रांची के बेड़ो के बाजार में उत्तम ज्वेलर्स की दुकान पर चोरों ने डाका डाला। पहले तो चोरों ने यहां दुकान की सुरक्षा में तैनात नाइट गार्ड को बंधक बनाया। चोरों ने गार्ड के हाथ-पैर बांधे और दुकान के पीछे से घुस कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना को अंजाम देकर सभी चोर मौके से फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static