दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, दहेज न मिलने पर ससुरालवालों ने कर दी हत्या
Monday, May 22, 2023-01:23 PM (IST)

Palamu: झारखंड के पलामू (Palamu) जिले में दहेज को लेकर एक महिला की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में फरार महिला के पति, सास-ससुर, ननदों और देवर समेत 7 लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व0 दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए थे 3 केन बम, पुलिस ने मौके पर किए नष्ट
"ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये की कर रहे थे मांग"
पुलिस ने बताया कि यह घटना रेहलाखुर्द गांव में शुक्रवार को उस समय हुई जब उसने अपने पति की लंबी उम्र के लिए 'वट सावित्री' व्रत रखा था और पूजा की थी। महिला (23) की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके परिवार के लोग घर बंद कर वहां से फरार हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (विश्रामपुर) सुरजीत कुमार ने कहा कि शनिवार को पड़ोसियों की मदद से शव बरामद किया गया। मूल रूप से चतरा जिले के ईथखोरी की रहने वाली महिला की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उसकी 3 साल की एक बेटी और 1 साल का बेटा है। महिला के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उसे नियमित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था क्योंकि उसके ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जो वह देने में असमर्थ थे।
ये भी पढ़ें- पलामू में पड़ोसी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पंचायत ने की मामले पर पर्दा डालने की कोशिश
ये भी पढ़ें- 2000 रुपये का नोट हटाना नोटबंदी की तरह ही एक राजनीतिक निर्णय है: हेमंत सोरेन
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके गले पर चोट के निशान थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।