विश्व सिकल सेल दिवस पर बन्ना गुप्ता से मिला ANM/GNM संघ का प्रतिनिधिमंडल, एएनएम पदों के खाली होने की दी जानकारी

6/20/2024 2:28:31 PM

रांची: बीते बुधवार को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल के परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे। इस दौरान बन्ना गुप्ता से ANM/GNM संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर स्थाईकरण की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ANM के लगभग 3500 पद रिक्त हैं। 2014 के बाद ANM की स्थाई नियुक्ति नहीं की गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नर्सों ने बताया कि 17 वर्षों से NHM के अंतर्गत ANM अल्प मानदेय में कार्य करती आ रही हैं। इसके पहले भी पत्राचार व धरना-हड़ताल के माध्यम से सरकार के समक्ष स्थाईकरण की मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक, सरकार के साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस कारण अल्प मानदेय पर काम करने वाली ANM बहनों में निराशा व्याप्त है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अधिकतर नर्सों की उम्र सीमा भी निकलती जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने 25 फरवरी 2023 को आश्वासन दिया था कि 6 माह के अंदर सभी की अंदर स्थाई नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके साथ ही अल्प मानदेय भोगियों से 15% एरियर भुगतान करके वापस ले लिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से इस बाबत कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static