हाई कोर्ट के फैसले के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के हैं CM: कल्पना सोरेन

7/5/2024 1:45:13 PM

रांची: हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने हाईकोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम हैं।

इतना ही नहीं कल्पना सोरेन ने झामुमो के कार्यकर्ताओं और जनता का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जनता और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा इस मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं। कल्पना सोरेन ने कहा कि अब वे झारखंड की जनता के लिए और भी ज्यादा काम करेंगे क्योंकि इस बार हमारे पास समय कम है।

बता दें कि शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन सरकार को सप्ताह भर के अंदर विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है। 8 जुलाई को फ्लोर टेस्ट होगा, जिसमें हेमंत सरकार को अपना बहुमत साबित करना होगा। हालांकि हेमंत सोरेन के लिए बहुमत साबित करना इतना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि संख्या बल के हिसाब से उनके पास गठबंधन का पर्याप्त बल है। इसके बाद 9 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static