हेमंत सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, चंपई सोरेन सहित 11 मंत्रियों ने ली शपथ; भाई बसंत सोरेन ड्रॉप

Monday, Jul 08, 2024-06:18 PM (IST)

रांची: हेमंत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन, डॉ. रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी और दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल ने शपथ दिलाई है। 

बता दें कि मंत्रिमंडल में 3 नए चेहरों को जगह दी गई है। इनमें सबसे प्रमुख कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी हैं तो वहीं झामुमो कोटे से बैद्यनाथ राम को भी कैबिनेट में स्थान दिया गया है। वहीं, बसंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का नाम काटा गया। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की जगह दीपिका पांडेय सिंह को मंत्री बनाया गया है। बाकी सभी पुराने चेहरे कैबिनेट में रहेंगे।

बता दें कि झामुमो से चंपई सोरेन, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी को जगह मिली है। जबकि कांग्रेस से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह को जगह मिली है। वहीं, राजद से सत्यानंद भोक्ता को जगह मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static