खाड़ी संकट को लेकर हेमंत सोरेन चिंतित, PM मोदी से की भारतीयों की सुरक्षित वापसी की अपील
Tuesday, Mar 03, 2026-11:52 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने खाड़ी देशों में बदलती स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सोमवार को आग्रह किया।
राज्य के लोगों की हर संभव सहायता करेगी सरकार
सोरेन ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार विदेश में फंसे राज्य के लोगों की हर संभव सहायता करेगी। सोरेन ने 'एक्स' पर लिखा, "खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बदल रही स्थिति अत्यंत चिंता का विषय है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए।"
प्रवासियों से सतर्क रहने की अपील
हेमंत सोरेन ने खाड़ी देशों में रहने वाले झारखंड सहित देश के अन्य हिस्सों के प्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की और आश्वासन दिया कि "भारत आपके साथ खड़ा है।" उन्होंने लिखा, "विशेष रूप से झारखंड के जो लोग खाड़ी देशों में रह रहे हैं, उन सभी से मैं अपील करता हूं कि किसी भी परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

