गोलगप्पे खाने से करीब 40 बच्चे और महिलाएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

Saturday, Oct 21, 2023-06:42 PM (IST)

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में सड़क किनारे एक रेहड़ी से गोलगप्पे खाने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्ता से लगभग 40 बच्चे सहित महिलाएं बीमार पड़ गईं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोडरमा के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) ने बताया कि शुक्रवार शाम लोकाई पंचायत के गोसाईं टोला इलाके में एक रेहड़ी वाले से 'गोलगप्पे' खाने के बाद लगभग 40 बच्चे और 10 महिलाएं खाद्य विषाक्ता का शिकार हो गईं। अधिकारी ने बताया कि 'गोल गप्पे' खाने के बाद बच्चों और महिलाओं को उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं होने लगीं और उनमें जीवाणु संक्रमण का पता चला।

उन्होंने बताया कि उन्हें कोडरमा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां वे 24 घंटे तक निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र 9 से 15 साल के बीच है और उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि विक्रेता के बचे हुए खाद्य पदार्थों को जब्त कर लिया गया है और नमूने जांच के लिए रांची भेजे गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static