HIV महिला ने Doctors से छिपाई अपनी बीमारी, इन्फेक्शन के डर से घबराई ऑपरेशन करने वाली डाॅक्टरों की टीम

Sunday, Apr 05, 2026-12:35 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने HIV संक्रमण की जानकारी अस्पताल से छुपा रखी, जिसके बाद उसका ऑपरेशन सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया।

ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और अन्य स्टाफ में बढ़ी चिंता
बाद में यह पता चला कि महिला तीन साल से एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (ART) ले रही थी और उसका HIV रिपोर्ट पहले से मौजूद था। जब सदर अस्पताल ने रिम्स को इस बात की जानकारी दी, तब ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और अन्य स्टाफ में चिंता बढ़ गई। इस घटना के बाद ऑपरेशन में शामिल सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा के तौर पर पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) दवाओं का सेवन शुरू कर दिया। यह दवा संभावित संक्रमण से बचाव के लिए दी जाती है।

"अगर मरीज अपनी बीमारी छुपाता है, तो..."
अस्पताल का कहना है कि HIV मरीजों के लिए विशेष सावधानियों का पालन किया जाता है, लेकिन अगर मरीज अपनी बीमारी छुपाता है, तो डॉक्टरों और स्टाफ के लिए जोखिम बढ़ सकता है। इस मामले ने एक बार फिर यह दिखाया कि मरीजों को अपनी स्वास्थ्य जानकारी साझा करना और चिकित्सा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना कितना जरूरी है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static