झारखंड सरकार की पहल, प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से मिलेगी आधार नामांकन की सेवा
Thursday, Feb 10, 2022-10:07 AM (IST)

रांचीः झारखंड के लोगों को आधार पंजीकरण सेवा सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के सभी पंचायत, वार्ड एवं शहरी क्षेत्र में आधार नामांकन, आधार सुधार जैसी सभी महत्वपूर्ण सेवा प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
आधार पंजीकरण सेवा सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड - सीएससी एसपीवी के साथ बुधवार को सहमति पत्र (एमओयू) किया गया।
सरकार की इस अनूठी पहल से आम लोगों को आधार की सेवा अब नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर ही उपलब्ध हो जाएगी। जिससे आम जनमानस को अब आधार पंजीकरण, संशोधन से सम्बंधित सभी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो जाएंगी।