झारखंड कांग्रेस ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, इरफान अंसारी बोले- उनके संघर्ष के कारण ही झारखंड को राज्य का दर्जा मिला

Thursday, Aug 07, 2025-04:24 PM (IST)

रांची: कांग्रेस की झारखंड इकाई ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शोकसभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों सहित कांग्रेस सदस्यों ने झारखंड के लिए उनके योगदान को याद किया और राज्य को लेकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड के बल्कि देश के भी एक प्रमुख आदिवासी नेता थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, ‘‘शिबू सोरेन जी के संघर्ष के कारण ही झारखंड को राज्य का दर्जा मिला। अगर आज हम विधायक, मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकते हैं तो यह उन्हीं की बदौलत है जिन्होंने अलग झारखंड का निर्माण कराया। उनका योगदान अविस्मरणीय है।''

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि शिबू सोरेन खासकर शोषितों, वंचितों और आदिवासी समाज के मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा ‘जल, जंगल और जमीन' के लिए लड़ते रहे। उनका निधन सभी के लिए एक बड़ी क्षति है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static