झारखंड से 28 छात्राओं की टीम ISRO के श्रीहरिकोटा केंद्र के शैक्षणिक दौरे पर रवाना

Monday, Aug 11, 2025-11:06 AM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों की 28 छात्राओं की एक टीम बीते रविवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी), श्रीहरिकोटा के शैक्षणिक दौरे पर रवाना हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि टीम सोमवार को अंतरिक्ष केंद्र की यात्रा करेगी। यहां जिला समाहरणालय में छात्राओं को विदा करते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण और वंचित समुदायों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों और संभावनाओं का पता लगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि छात्राओं को इसरो के विभिन्न तकनीकी और अनुसंधान संबंधी कार्यों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी तथा अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट प्रक्षेपण और उपग्रह प्रौद्योगिकी के बारे में अनुभव प्राप्त होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static