Ranchi में रेलवे ट्रैक के पास मिली महिला की लाश, ओढ़नी से ढका हुआ था शरीर; Dead Body की शिनाख्त में जुटी पुलिस
Friday, Dec 19, 2025-12:19 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामला जिले के पुंदाग ओपी अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला ने काले और सफेद रंग का पजामा पहन रखा था और शरीर पर छिटदार रंग की ओढ़नी थी। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि किसी ने महिला का शव देखा और तुरंत को पुलिस की इसकी सूचना दी।

