Ranchi में दुर्गा पूजा के लिए 24 घंटों का विद्युत नियंत्रण कक्ष स्थापित, कर्मचारियों और अधिकारियों की होगी तैनाती
Thursday, Sep 25, 2025-06:14 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पर बिजली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे विद्युत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। रांची विद्युत आपूर्ति अंचल ने दुर्गा पूजा 2025 के शुभ अवसर पर विशेष प्रबंध किए हैं।
अंचल में 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक तीनों पालियों में 24 घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं। नियंत्रण कक्ष का स्थान एससीएडीए सेंटर, कुसई कॉलोनी, डोरंडा, रांची में होगा। इस दौरान सभी पालियों में विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। आम लोगों के लिए विद्युत आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत या सूचना के लिए स्थानीय पदाधिकारियों के अलावा विद्युत विभाग ने फोन नंबर 0651-2490014 और 9431135682 किए है, ताकि पूजा के दौरान किसी भी तरह की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विद्युत आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत या सूचना के लिए स्थानीय पदाधिकारियों के अलावा उपरोक्त नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस बात की जानकारी विद्युत